UP Weather Update: यूपी में आज होगी मॉनसून की जोरदार वापसी, इन 10 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः  उत्तर प्रदेश में लंबे समय बाद मॉनसून फिर से सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 11 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यह बारिश गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत देगी, साथ ही किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना है।

इन जिलों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग ने संत कबीर नगर, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, बहराइच और लखीमपुर खीरी सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह मॉनसून का अंतिम चरण हो सकता है। हाल के दिनों में मॉनसून की गतिविधियां कमजोर थीं, लेकिन बंगाल की खाड़ी से नमी बढ़ने के कारण यह फिर से सक्रिय हो गया है। यह बारिश उन क्षेत्रों में कमी को पूरा कर सकती है, जहां अब तक अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है।

यह भी पढ़ेंः Violent protests in France: नेपाल के बाद जल उठा फ्रांस, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, मैक्रों सरकार पर फुटा गुस्सा

 

संबंधित समाचार