बाराबंकी जिला कारागार में बंदियों को मिला कृषि व बर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करने के उद्देश्य से जिला कारागार बाराबंकी में निमदस संस्था द्वारा कृषि व्यवसाय व बर्मी कम्पोस्ट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जेल अधीक्षक कुंदन कुमार के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में जेलर राजेंद्र सिंह ने बंदियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बंदियों को जैविक सब्जी, स्ट्रॉबेरी, फूलों की नर्सरी और आधुनिक कृषि देखभाल की जानकारी दी गई, ताकि वे जेल से रिहा होने के बाद मुख्यधारा से जुड़कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

संस्था के प्रबंध निदेशक एस.के. वर्मा ने कहा कि उद्देश्य बंदियों को जीवन जीने की नई राह दिखाना है। आगामी चरणों में अन्य व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे ताकि बंदियों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने इसे बंदियों के व्यक्तित्व विकास और अपराध से दूर रखने की सराहनीय पहल बताया।

संबंधित समाचार