बढ़ सकता है निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश का संकट, 20 सितंबर को पूरा हो जाएगा छह माह

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: घूसखोरी प्रकरण में निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश का संकट और बढ़ सकता है। संभावना है कि राज्य सरकार उनके निलंबन अवधि को एक वर्ष और बढ़ा दे। दरअसल, मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में हाल ही में अभिषेक प्रकाश के निलंबन को लेकर बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार इसमें निलंबन अवधि आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है।

राज्य सरकार ने भी इस प्रस्ताव पर अपनी रिपोर्ट केंद्र को भेज दी है। मालूम हो कि आईएएस अभिषेक प्रकाश को 20 मार्च 2025 को निलंबित किया गया था। निलंबन अवधि को 20 सितंबर को छह माह पूरा हो जाएगा। सामान्तया किसी भी ब्यूरोक्रेट्स का निलंबन छह माह की अवधि तक होता है। इसके बाद उसे या तो बहाल करना होता है या फिर गंभीर मामलों में राज्य सरकार को निलंबन अवधि को एक साल बढ़ाने की केंद्र सरकार से अनुमति लेनी होती है।

यह भी पढ़ेंः कैंब्रिज स्कूल को मिली उड़ाने की धमकी... बाथरूम में बम होने का आया मेल

संबंधित समाचार