आज का इतिहास: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन, जानिए महत्वपूर्ण घटनाओ का क्रम 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:- 

1869 : मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी) का गुजरात के पोरबंदर में जन्म। 
1904 : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म। 
1929 : महात्मा गांधी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया। 
1952 : सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत। 
1955 : मद्रास के पेरम्बूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया। 
1968: मेक्सिको सिटी में ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों का आंदोलन। पुलिस के साथ संघर्ष में 25 लोगों की मौत। 
1982: ईरान की राजधानी तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल। 
1985: दहेज निषेधाज्ञा संशोधन कानून अस्तित्व में आया। 
1989: तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला। 
2000 : भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। 
2001: उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अफगानिस्तान पर हमले की स्वीकृति दी। 
2004: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया। 
2006: परमाणु ईंधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया। 
2007: उत्तर कोरिया तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई। 
2012: नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की। 
2014: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में 'स्वच्छ भारत मिशन' की शुरुआत की। 

संबंधित समाचार