Bareilly: कुत्तों का आतंक बना जानलेवा, हमले में दादा-पोता घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोहरा गांव में कुत्तों के झुंड ने छह साल के बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के दादा बचाने के लिए दौड़े तो कुत्तों ने उन्हें भी काट कर जख्मी कर दिया। घायल दादा- पोता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के सोहरा गांव में गुरुवार सुबह छह साल का मोहम्मद अजीम घर के बाहर खेल रहा था। तभी कुत्तों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर उसके दादा कल्लू बचाने के लिए गए तो कुत्तों ने उन पर भी हमला कर दिया। जिसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने किसी तरह से दोनों को बचाया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी कुत्तों को पकड़ा नहीं जा रहा है।

संबंधित समाचार