वाराणसी में तेज रफ़्तार का कहर... खड़े ट्रक में जा घुसी कार, तीन की हालत गंभीर 1 की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाराणसी। वाराणसी में लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के बेलवा बाबा बाजार स्थित संजना स्टील वर्क्स के पास शनिवार तड़के सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी। इस हादसे में अवध किशोर चौबे (65) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में नीला चौबे (60), अमित कुमार (40), सौम्या चौबे (37), सादिका चौबे (10) और अनामिका चौबे (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना मिलते ही लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल पंडित दीनदयाल राजकीय अस्पताल भेजा गया, जहां से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

ये भी पढ़े : 

उत्तर प्रदेश से विदा हो जाएगा मानसून... फिलहाल बारिश की संभावना नहीं, पछुआ हवाओं से सुबह-शाम की ठंड बढ़ेगी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज