Bareilly : आज से फिर बारिश की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ फिर बदलेगा मौसम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में मौसम ने शुक्रवार को अचानक करवट बदली। गुरुवार देर रात चली तेज हवाओं के बाद सुबह आसमान में घने बादल छाने के साथ ही शुक्रवार सुबह रिमझिम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। इसके बाद धूप ने जोर दिखाया लेकिन दोपहर में तेज हवाओं के साथ बारिश से ठंडक का एहसास होने लगा।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री की गिरावट के बाद 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोम के प्रभाव के कमजोर पड़ने के कारण 29 मार्च से 1 अप्रैल तक बरेली सहित प्रदेश में हल्की से मध्यम तक बारिश होने की संभावना है।

 इस दौरान तापमान में भी 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहने के संकेत हैं। अनुमान है कि रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का त्वरित बदलाव देखने को मिल सकता है। मार्च के अंतिम दिनों में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा। कभी तापमान में बढ़ोतरी तो कभी अचानक गिरावट और बीच-बीच में बारिश का दौर लोगों को देखने को मिलेगा।

संबंधित समाचार