नेशनल इंस्पायर अवार्ड : पूजा के थ्रेसर के बाद मान्या की फोल्डेबल सीढ़ी ने किया कमाल, रोशन किया बाराबंकी का नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं मॉडल प्रतियोगिता का राजधानी लखनऊ में आयोजित हुई। जिसमें शामिल होकर जनपद की नन्ही नवाचारी मान्या श्रीवास्तव ने अपने अनोखे आविष्कार से नेशनल इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिये चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।

शिक्षक राजीव श्रीवास्तव की पुत्री मान्या श्रीवास्तव ने एक ऐसी फोल्डेबल सीढ़ी विकसित की है जो ट्रेन की अपर बर्थ पर चढ़ने में लोगों की काफी मददगार होगी। यह सीढ़ी कम जगह घेरने के बावजूद मजबूत और संतुलित है, जो विशेष रूप से वृद्ध, अस्वस्थ और मोटे यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। मान्या ने इस नवाचार को अपने पिता और गाइड शिक्षक राजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तैयार किया।

यह चयन बाराबंकी के लिए गर्व की बात है, खासकर तब जब राजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ही छात्रा पूजा पाल ने धूलहरित थ्रेसर का मॉडल बनाया था। जिसके चलते पूजा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ और जापान तक उसने जिले का नाम रोशन किया। पूजा की मेहनत के चलते उसके गांव में अब छात्राओं के लिए इंटर कॉलेज भी बनने जा रहा है।

संबंधित समाचार