Bareilly:दिवाली का त्योहार...स्वदेशी झालरों से किया घरों का शृंगार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दीपावली बाजार में स्वदेशी झालरों की चमक दिख रही है। लोग चाइनीज झालरों की जगह पर स्वदेशी झालरों से घरों को सजा रहे हैं।

इस दीपावली में देश में निर्मित झालरों से घर को सजाने में ग्राहक ज्यादा उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। वे चाइनीज झालरों के विकल्प की मांग रहे हैं। यही वजह है कि मेड इन इंडिया झालर की मांग बढ़ने से इसकी वैरायटी भी बढ़ गई है। इसमें तरह-तरह के फूलों के साथ भगवान लक्ष्मी-गणेश आदि के स्वरूपों की डिजाइन हैं, जो ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही हैं। स्ट्रिंग झालर, स्मार्ट रिमोट झालर, पेपर और कपड़े की झालर, तोरण-लाइट कॉम्बो और 8 एमएम बल्ब के साथ हाई लाइट की झालरें बाजार में बिक रही हैं।

 बुर्ज खलीफा की डिजाइन की झालर को भी अधिक पसंद किया जा रहा है। रंग-बदलने वाली और रिमोट से नियंत्रित होने वाली लाइटें भी खूब बिक रही हैं। इनकी कीमतें 35 से 1500 रुपये तक है। दुकानदार आशीष दुदेजा ने बताया कि इस बार झालरों और एलईडी लाइट्स की खासी मांग है। दुकानदार जुगल ने बताया कि ग्राहक स्वदेशी झालरों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

संबंधित समाचार