Lucknow News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई 8 दिवसीय शिव महापुराण कथा
लखनऊ, अमृत विचार: अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की ओर से आठ दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को वृंदावन कॉलोनी के एसकेडी एकेडमी के शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। 101 महिलाएं कलश लेकर ज्ञान सरोवर विद्यालय कथा स्थल पर पहुंचीं। पहले दिन के यजमान भवान सिंह रावत, अधिराज सिंह कठैत और महावीर खंतवाल ने देव आह्वान कर कथा अनुष्ठान पूजा की। एक नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से पंडित मुकेश शुक्ला कथा का वाचन करेंगे।
कलश यात्रा में आरपी जुयाल, पूरन बिष्ट, अशोक असवाल, राजेन्द्र सिंह रावत, किशन सिंह बिष्ट, अनूप बिष्ट, केशव विटालू, हेमंत सिंह गड़िया, हरीश रौतेला, डीडी नरियाल, जगदीश बुटोला, रविंद्र बिष्ट, नारायण जोशी, सोमेन्द्र बिष्ट, जगदीश बिष्ट, बलवंत वाणगी, संगीता रावत, सुनंदा असवाल, रजनी राणा, संगीता सिंह, ऊषा पांडे, नीलम जुयाल, अर्चना बोरा, अम्बा बिष्ट, बिमला बिष्ट, सरला नेगी, बीना गड़िया, सुशीला रौतेला, लता रावत, कमला कठैत, मीना विटालू, विनीता पांडे भी शामिल रहीं।
