आजमगढ़ में दूध विक्रेता की हत्या : बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दूध विक्रेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र के पियरोपुर गांव निवासी पतिराज यादव उर्फ टिल्ठु (51) दूध बेचने का काम करते थे। प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी दूध बेचने जा रहे थे। 

बताया जा रहा है कि करीब साढ़े 11 बजे जब वे मंझरिया बॉर्डर के समीप पहुंचे, तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पतिराज यादव गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। आज सुबह-सुबह हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। डॉ अनिल कुमार ने बताया कि घटना का स्थल निरीक्षण कर लिया गया है पुलिस की चार टीम में गठित की गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।  

संबंधित समाचार