31 अक्टूबर का इतिहास: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती आज

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है। 

1517 - मार्टिन लूथर ने विटेनबर्ग चर्च के दरवाजे पर अपनी 95 थीसिस पोस्ट की। इसके साथ ही जर्मनी में प्रोटेस्टेंट सुधार की शुरुआत हुई। 
1759 - फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोग मारे गये। 
1863 - ग्रेट ब्रिटेन ने वाइकाटो, न्यूजीलैंड पर हमला किया 
1864 - नेवादा अमेरिका का 36वां राज्य बना। 
1875 - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ पटेल का जन्म हुआ। 1876 - भारत में विनाशकारी चक्रवात में 2,00,000 से अधिक लोग मारे गए। 
1905 - अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन। 
1908 - चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन। 
1914 - ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 
1920 - भारत का सबसे पुराना ट्रेड यूनियन ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का गठन 
1953 - बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ। 
1956 - स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की। 
1959 - सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये। 
1960 - बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से करीब 10,000 लोगों की मौत।
 1966 - भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया। 
1978 - ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू। 
१978 - यमन ने अपना संविधान अंगीकार किया। 
1984 - भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
1989 - तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये। 
1996 - रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली। 
2003 - मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहतिर मोहम्मद ने 22 वर्षों तक शासन करने के बाद सत्ता की बागडोर उपप्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद को सौंपी।
2005 - फ़िलिस्तीन-इस्रायल हिंसा न करने पर सहमत। चीन और नेपाल सीमा के संयुक्त निरीक्षण पर सहमत। 
2006 - श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों पर जाफना प्राय:द्वीप में जवानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया। 
2008 - देश में 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे को गुप्त और अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराने सम्बन्धी विधेयक को केन्दीय मंत्रीमण्डल ने मंज़ूरी दी। 
2014- भारत के राजनीतिक एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करने के लिए, उनकी जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में की थी 

2015 - रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान 9268 उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 224 लोगों की मौत। 

संबंधित समाचार