अमेठी : संदिग्ध हालात में घायल मछली व्यवसायी की मौत, परिजन ने लगाया मारपीट का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अमेठी जिले के इन्हौना क्षेत्र में पूरे मिया मौलाना पीर दरगाह के पास रहने वाले मछली व्यवसायी राजू की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूरे मिया मौलाना पीर दरगाह के पास रहने वाला राजू (45) नामक मछली व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हालत में कब्रिस्तान रहमान शाह की दीवार के पास पाया गया था।

परिजन द्वारा अस्पताल ले जाये जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। राजू के परिवार के मुखिया सफीद का आरोप है कि राजू ने अस्पताल ले जाते समय बताया था कि उसे कुछ लोगों ने बहुत मारा-पीटा है। उन्होंने बताया कि राजू बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से घर से निकला था। रात भर वापस नहीं आया तो खोज शुरू की गयी तो सुबह निकट कब्रिस्तान के पास गंभीर हालत में मिला।

उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। इन्हौना थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि राजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव