यूपी पुलिस को होंडा इंडिया फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी कल हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई क्षमता को मजबूत करने के लिए होंडा इंडिया फाउंडेशन अपने सीएसआर फंड से 50 दोपहिया वाहन उपलब्ध कराएगा। इन क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) वाहनों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। ये 50 दोपहिया वाहन उत्तर प्रदेश पुलिस के बेड़े में शामिल किए जाएंगे। इनका उपयोग विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति या अपराध की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई के लिए किया जाएगा। 

इससे पुलिस की प्रतिक्रिया समय में सुधार होने के साथ ही गश्त व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। जानकारी के अनुसार सहारनपुर को पांच वाहन दिए जाएंगे, जबकि शामली, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, बिजनौर, पीलीभीत, महोबा, बांदा, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया और सोनभद्र जनपदों को तीन-तीन वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। 

इन जिलों में क्यूआरटी की तैनाती से पुलिस को संवेदनशील क्षेत्रों में तेजी से पहुंचने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में प्रदेश पुलिस के संसाधनों में लगातार वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश पुलिस के पास लगभग 9500 चार पहिया और 3000 दोपहिया वाहन थे। 

वर्तमान में यह संख्या बढ़कर करीब 15,500 चार पहिया और 9200 दोपहिया वाहनों तक पहुंच चुकी है। इसके साथ ही पुलिस वाहनों की खरीद के लिए बजट प्रावधान में भी बढ़ोतरी की गई है। वर्ष 2017 से पहले जहां इसके लिए 85 करोड़ रुपये का प्रावधान था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 280 करोड़ रुपये कर दिया गया है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म