Rampur: कोसी पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। कोसी पुल पर गुरुवार सुबह बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसको बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

जिला मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव खबरिया भूड निवासी 40 वर्षीय भूरा रामपुर में स्थित खंडेलवाल भोजनालय के यहां पर खाना बनाने का काम करते थे। गुरुवार को सुबह 6:30 बजे गांव के ही विनोद के साथ काम पर रामपुर को आ रहे। कोसी पुल के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार घायल होकर हाईवे पर गिर गए।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा। भूरा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विनोद को घायल अवस्था में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसको बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद परिजन आ गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक ने अपने पीछे 5 बच्चे छोड़े
रामपुर,अमृत विचार: घर से खाना बनाने के लिए निकले भूरा की मौत की खबर घर पहुंचने के बाद पैरों के नीचे से जमीन खिंसक गई। परिजन एक दम अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। मृतक ने अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ा है। जिसमें दो लड़के और तीन लड़कियां है। सबसे बड़ी लड़की 18 साल की है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर घर के लिए रवाना हो गए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती : अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा, देना होगा किराया 
Ayodhya Premier League: सरयू स्मैशर्स ने बेतवा ब्लास्टर पर दर्ज की जीत, वैभव रहे मैन-ऑफ-द-मैच, जानें आज का मुकाबला
एक रनवे के साथ शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पहले चरण का 95% निर्माण पूरा, प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानों का अनुमान
अयोध्या पहुंचें मुख्यमंत्री योगी, राष्ट्रपति दौरे से पूर्व तैयारियों की समीक्षा: हनुमानगढ़ी-रामलला का दर्शन पूजन के बाद राम मंदिर परिसर में बैठक
शीतला अष्टमी पर मंदिरों में आस्था की भीड़: महिलाओं ने चढ़ाया बसौड़ा भोग, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना