World Fisheries Day: मछुआरा समुदायों के लिए सुविधाएं और सम्मान सुनिश्चित करने की जरूरत, राहुल गांधी ने कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को विश्व मत्स्य पालन दिवस के अवसर पर कहा कि देश के विभिन्न मछुआरा समुदायों लिए बेहतर सुरक्षा, उचित मूल्य, आधुनिक सुविधाएं और सम्मान सुनिश्चित करने की जरूरत है। 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘विश्व मत्स्य पालन दिवस पर, मैं भारत भर में मछली पकड़ने वाले समुदायों के साथ खड़ा हूं, जो हमारे समुद्र के विशाल तटों से लेकर हमारी नदियों, झीलों और तालाबों तक से जुड़े हैं।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आप हमारी थालियां भरी रखते हैं और हमारी अर्थव्यवस्था को गतिमान रखते हैं। आप हमारे जल के संरक्षक, सदियों पुराने ज्ञान के रखवाले और भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने का एक अविभाज्य हिस्सा हैं।’’ 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आइए हम बेहतर सुरक्षा, उचित मूल्य, आधुनिक सुविधाएं, स्वच्छ और स्वस्थ नदियां और समुद्र, आपके बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और वह सम्मान और प्रतिष्ठा सुनिश्चित करें जिसके आप वास्तव में हकदार हैं।’’ हर साल 21 नवंबर को विश्व मत्स्य पालन दिवस मनाया जाता है। 

संबंधित समाचार