रांची में रोहित-विराट का तूफान! हिटमैन ने ठोका रिकॉर्ड तो किंग कोहली ने लगाई सेंचुरी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

रांचीः दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर प्रोटियाज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दी।

MUSKAN DIXIT (32)

रोहित का दोहरा धमाल

हिटमैन रोहित शर्मा ने सिर्फ 43 गेंदों में विस्फोटक अर्धशतक ठोक दिया। यह उनके वनडे करियर की 60वीं फिफ्टी थी। 57 रनों की इस तूफानी पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े। सबसे बड़ी बात – रोहित ने इस मैच में क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब उनके नाम 352 छक्के दर्ज हो गए हैं!

MUSKAN DIXIT (36)

विराट का क्लास, फिफ्टी नंबर 76

नंबर-3 पर उतरे किंग कोहली ने भी कोई मौका नहीं छोड़ा। 48 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ते हुए उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 83वां और वनडे करियर का 76वां हाफ-सेंचुरी पूरा किया। एक शानदार छक्के के साथ फिफ्टी पूरी करने का स्टाइल ही अलग था। रोहित के साथ उनकी 136 रनों की साझेदारी ने भारतीय पारी को मजबूत आधार दिया।

MUSKAN DIXIT (37)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल (18) से निराशा मिली, लेकिन उसके बाद रोहित-विराट ने जो तूफान मचाया, उसने पूरी बाजी पलट दी।

भारत के टॉप-6 फिफ्टी मशीन
- सचिन तेंदुलकर – 96  
- राहुल द्रविड़ – 82  
- विराट कोहली – 76  
- एमएस धोनी – 73  
- सौरव गांगुली – 71  
- रोहित शर्मा – 60 (अब छठे स्थान पर)

संबंधित समाचार