रणजी विनर टीम जम्मू पर होगी पैसों की बारिश : सीएम अब्दुल्ला ने किया 2 करोड़ पुरस्कार की घोषणा, सरकारी नौकरी ऐलान 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए दो करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इसे जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए '' बड़ी उपलब्धि" करार देते हुए कहा कि इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गर्व और प्रेरणा से भर दिया है।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में अब्दुल्ला ने कर्नाटक को उसके घरेलू मैदान पर 'दबदबा कायम' करते हुए हराने के बाद खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए दो करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की। 

मुख्यमंत्री शुक्रवार को हुबली (कर्नाटक) पहुंचे थे, जहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर टीम का उत्साहवर्धन किया। टीम ने पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल कर पहली बार ट्रॉफी को अपने नाम करना लगभग तय कर लिया था।

अब्दुल्ला ने कहा, '' खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए हाल ही में अधिसूचित सरकारी नियमों के तहत सरकारी नौकरियों का लाभ भी दिया जाएगा।'

ये भी पढ़ें :
रणजी फाइनल में जीत के बाद बोले कप्तान डोगरा, कहा- जीत को बयां करने के लिए शब्द नहीं 

संबंधित समाचार