UP: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, चिकित्सक से भिड़ा दरोगा और सिपाही
बदायूं, अमृत विचार। सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल भेजा। जहां दारोग, सिपाही औऱ चिकित्सक के बीच विवाद हुआ। दोनों ने एक दूसरे देख लेने की धमकी दी। आसपास मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया।
थाना उघैती क्षेत्र निवासी गेंदन लाल पुत्र बदलू प्रजापति अपने बेटे शेर सिंह के साथ सोमवार देर रात बाइक से अपने रिश्तेदारी से गांव करनपुर से वापस लौट रहे थे। उघैती क्षेत्र ने गांव करनपुर के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एक दरोगा और दो सिपाही शवों के लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में मृत घोषित करने के बाद शवों को मोर्चरी भिजवाया गया।
जहां एक हेड सिपाही बौखलाया और वहां मौजूद स्टाफ से अभद्रता करने लगा। बोले कि मेरे कहे बिना दूसरी बॉडी मोर्चरी में क्यों रखवा दी। सिपाही गुस्सा गया और बोले कि तेरी औऱ तेरे डॉक्टर की नौकरी खा जाऊंगा। सिपाही ने स्ट्रेचर मंगवाई। स्टाफ ने चिकित्सक से जाकर शिकायत कर दी। चिकित्सक डॉ नितिन सिंह मौके पर पहुंचे।मोर्चरी पर पुलिसकर्मी शांत हो गए लेकिन कुछ आगे बढ़ने पर मामला बिगड़ गया।
दरोगा और दोनों सिपाहियों ने शराब पीने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। जिसको लेकर बहस शुरू हो गई। एक तरफ पुलिसकर्मियों तो दूसरी तरफ मीडियाकर्मियों ने वीडियो बनाई। लेकिन सिपाहियों ने कहा कि क्यों वीडियो बना रहे हो, जो कराना है करा लेना। चिकित्सक इमरजेंसी और दरोगा व सिपाही मोर्चरी चले गए।
