3 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल 

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

मेष- आज नई परियोजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। नई स्किल को सीखने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों का तनाव दूर होगा।

वृष- आज दिनचर्या अस्त-व्यस्त न रखें। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। मन में किसी कारण दबाव रहेगा।

मिथुन - आज जॉब में स्थानांतरण हो सकता है। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। व्यवसाय में आय बढ़ सकती है।

कर्क- आज पुराने मित्रों से चर्चा होगी। आपको आत्मनिरीक्षण करने का अवसर मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य किसी कारणवश टल सकते हैं।

सिंह- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। खर्च की तुलना में आपकी आय बढ़ेगी।

कन्या- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से बहस न करें। आपको अपने सम्मान की चिंता रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें।

तुला- आज साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ हो सकता है। अपने काम पर फोकस करेंगे। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। 

वृश्चिक- आज नए काम में मन लगेगा। वैवाहिक संबंधों में परस्पर सम्मान का भाव बढ़ेगा। व्यवसाय में सुगमता रहेगी।

धनु- आज शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। अधिकारी आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। मन में अध्यात्मिक विचार जन्म लेंगे।

मकर- आज छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान न हों। अधिक गर्म व ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। अपच की समस्या हो सकती है।

कुंभ- आज आपकी जीवनशैली बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में अपनी उन्नति से संतुष्ट रहेंगे। धन की कमी दूर होगी।

मीन- आज युवा करियर को लेकर निर्णय ले सकते हैं। सहकर्मियों के माध्यम से आपको धन-लाभ होगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।