UP : संजय सिंह बोले...बिहार के बाद यूपी में एसआईआर से वोट काटने की साजिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। एसआईआर मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद रविवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ज्वालानगर स्थित नूर जहां के घर पहुंचे और उनकी बात सुनी। उन्होंने सांसद ने कुवैत में रह रहे उनके बेटे आमिर और दानिश से फोन पर बात की। सांसद ने कहा कि बिहार के बाद यूपी में एसआईआर के बहाने वोट काटने की साजिश है।

उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। कहा कि सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। वोटों पर डकैती डाल रही है। कहा कि एसआईआर का मखौल उड़ाया जा रहा है। एक बूढ़ी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई। महिला ने विदेश में रह रहे बेटे का एसआईआर फार्म भर दिया। कहा कि नियम में है कि कोई भी प्रवासी भारतीय भारत का मतदाता बन सकता है। परिवार का कोई सदस्य एसआईआर फार्म पर हस्ताक्षर कर सकता है। हस्ताक्षर कर उन्होंने लिख दिया माता। कहा कि एसआईआर के तहत बिहार में जो घोटाला हुआ है वहीं किया जा रहा है। मुसलमान, यादव, पासी और वर्मा के वोट काटे जा रहे हैं। 

कहा कि कोई महिला को गिरफ्तार करने आता है तो आप के कार्यकर्ताओं समेत वह भी गिरफ्तारी देंगे। सांसद ने कहा कि कोई प्रवासी भारतीय अपने देश में मतदाता हो सकता है। कुवैत में रह रहे दानिश और आमिर की मां का नाम एसआईआर फार्म में दर्ज है। प्रशासन ने उन लोगों के खिलाफ गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराया है। वह इस मामले को संसद में उठाएंगे और दुनिया को बताएंगे कि किस तरह वोटों की डकैती की जा रही है। जबकि संविधान भी विदेशों में रहे भारतीयों को भारत का मतदाता होने पर कोई रोक नहीं लगाता है। सांसद ने नूरजहां को भरोसा दिलाया कि वह उनको इंसाफ दिलाएंगे। इस मौके पर आप नेता फैसल लाला, सभासद फहीम अंसारी, आरिफ सिकंदर, राजू, हबीब अहमद, गुड्डू महफूज, यासीन गुड्डू, मोहम्मद जफर, सरफराज गुड्डू समेत काफी लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म