पोस्टमार्टम से खुला राज: सिर में डंडा मारने से हुई थी बालक राम की मौत, पत्नी और बेटी ने किया था हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। छोटी विहार के रहने वाले बालक राम की मौत सिर पर डंडे से सीधा प्रहार किए जाने के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में पत्नी और उसकी बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बालक राम शराब के नशे में पत्नी और बेटी से मारपीट कर रहा था, बचाव के लिए उन्होंने कमरे में रखे डंडा से प्रहार किया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

इज्जत नगर थाना क्षेत्र के छोटी विहार निवासी 45 वर्षीय बालक राम का शव रविवार की शाम घर के बरामदे में खून से लथपथ पड़ा मिला था, उसके शरीर पर खून से लथपथ और फर्श पर भी खून बह रहा था। उसकी पत्नी रेखा, बेटा और बेटी ने पुलिस को बताया था कि जब वह घर लौटे तो बालक राम को इस हालत में देखकर वह दंग रह गए थे। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों ने शरीर पर चोटों के निशान देखते हुए हत्या की आशंका जताई थी। 

इज्जत नगर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो मोहल्ले वालों ने बताया कि बालक राम शराब पीने का आदी था। वह नशे में घर के बाहर गिर गया होगा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कई एंगल पर जांच की। इधर, सोमवार को पोस्टमार्टम में सामने आया कि सिर पर कई बार प्रहार किए जाने से बालक राम की मौत हुई है। इसके बाद पुलिस ने बालक राम की पत्नी और उसकी बेटी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म