Bareilly : दिल्ली से सीतामढ़ी के बीच बरेली के रास्ते चलेगी स्पेशल ट्रेन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। होली के मौके पर नियमित ट्रेनों में सीट खाली नहीं होने के चलते रेलवे लगातार होली स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। रेलवे ने मंगलवार को दिल्ली से बिहार तक के लिए बरेली होकर गुजरने वाली स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है. जिनकी समय सारणी में रेलवे की तरफ से जारी कर दी गई है.

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि होली पर आने-जाने के लिए दिल्ली से पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में लगातार दबाव बढ़ रहा है. जिसको लेकर गाड़ी नंबर 04009 सीतामढ़ी दिल्ली के बीच 27 फरवरी और 6 मार्च के लिए विशेष गाड़ी सीतामढ़ी से रात 11:55 पर चलकर अगले दिन शाम 5:58 पर बरेली आएगी और रात 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ऐसे में दिल्ली और सीतामढ़ी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

उधर, व्यास नगर-काशी रेलखंड में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के दौरान ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली तीन गाड़ियों को देरी से चलाया जाएगा। 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल 25 फरवरी के लिए रास्ते में तीन घंटे नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 26 फरवरी के लिए 13257 दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस 45 मिनट और 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस रास्ते के स्टेशनों पर 150 मिनट तक नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

 

संबंधित समाचार