बाराबंकी : तिलक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़, बाराबंकी, अमृत विचार : सुबेहा थाना क्षेत्र में एक तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गोली लगने से एक के घायल होने की घटना के बाद भी फायरिंग का सिलसिला रुक नहीं रहा है। 

बताया जा रहा कि यह वीडियो सुबेहा थाना क्षेत्र के मीननगर पोस्ट शरीफाबाद गांव का है। हालांकि अमृत विचार वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जानकारी के अनुसार मीननगर निवासी विश्वनाथ यादव के यहां तिलकोत्सव कार्यक्रम आयोजित था। इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से हर्ष फायरिंग की गई। 

वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में असलहा लेकर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक फायरिंग करने वाला व्यक्ति पवन कुमार बताया जा रहा है, जो समगरा गांव थाना बाबा बाजार क्षेत्र का निवासी बताया गया है हालांकि थानाध्यक्ष यशकांत सिंह ने ऐसी किसी सूचना से इंकार किया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। बता दें कि शादी-विवाह या अन्य समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनी प्रतिबंध है और ऐसा करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। इस तरह की घटनाएं गंभीर हादसों का कारण भी बनी हैं, कुछ ही समय पहले सतरिख थाना क्षेत्र में हुई हर्ष फायरिंग में एक को गोली लग गई थी।

यह भी पढ़ें : भारत-कनाडा की मजबूत साझेदारी: 2030 तक 50 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य, रक्षा संवाद शुरू, पश्चिम एशिया संकट पर साझा की चिंता

संबंधित समाचार