आज का राशिफल : 15 दिसंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज आप दूसरों की सहायता अवश्य करेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों के सम्मान मिल सकता है। अपनी कार्यशैली में संरचनात्मक सुधार कर सकते हैं। मित्रों के माध्यम से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।

वृष- आज राजनीतिक विषयों पर चर्चा में समय बीतेगा। गुप्त शत्रुओं को लेकर परेशान हो सकते हैं। विदेश में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन- आज रियल एस्टेट से जुड़े प्रकल्पों को पूरा करने में कठिनाई होगी। आपको अनावश्यक विवादों से बचना चाहिए। करियर को लेकर मन में दुविधा उत्पन्न हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में सम्मिलित होना पड़ सकता है।

कर्क- आज कार्यक्षेत्र में आपको वाणी पर संयम रखना चाहिए। व्यवसाय में आपको अचानक निर्णय लेने से बचना चाहिए। अपने ही निर्णयों को लेकर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के लोग आपसे असंतुष्ट हो सकते हैं। विवाह को लेकर जल्दबाजी न करें।

सिंह- आज व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज चुकाने में आसानी होगी। अधूरे कार्यों को पूरे करने में लगे रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बच्चों की उपलब्धियों पर आपको गर्व की अनुभूति होगी।

कन्या- आज समाज कल्याण के कार्यों में आपका मन लगेगा। परिजनों के व्यवहार से रुष्ट हो सकते हैं। पुराने मित्रों से काफी दिनों बाद मिलना हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। खरीदारी करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें।

तुला- आज नई परियोजनाओं के प्रति आपके मन में रुचि बढ़ेगी। लोगों की समस्याओं को सुलझाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। विद्वान लोगों के साथ आपका संपर्क मजबूत होगा। आपकी आय में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक- आज नशे और अनैतिक कार्यों की ओर आप आकर्षित हो सकते हैं। बच्चों को गलत संगत से दूर रखें। अपनी क्षमता और योग्यता का सार्थक उपयोग नहीं कर पाएंगे। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए।

धनु- आज दांपत्य जीवन में आ रही गलतफहमियों को दूर करने के लिये काफी अच्छा दिन है। भविष्य को लेकर योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में ही आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। चतुराई से आप परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे।

मकर- आज नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। युवा जातक अपने प्रेमीजन को प्रपोज कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। अपनी कार्यशैली में आप परिवर्तन ला सकते हैं। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को संभालकर रखें।

कुंभ- आज उच्च अधिकारियों के साथ अपने संबंध खराब न करें। किसी परिजन के साथ अनबन हो सकती है। आवारा जानवरों से सावधान रहें। वैवाहिक जीवन को समय नहीं दे पाएंगे। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मीन- आज किसी नई मूवी या वेबसीरीज में अत्यधिक रूचि ले सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लोग आपको पर्याप्त महत्व नहीं देंगे। बच्चों के क्रियाकलापों पर नजर बनाकर रखें। स्त्रियों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।