आज का राशिफल : 11 दिसंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज आपकी उपलब्धियों की लोग प्रशंसा करेंगे। ऑनलाइन कार्यों से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। आपकी व्यवहार कुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। उधार के लेन-देन में आपको लाभ मिलेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

वृष- आज जोखिम भरे निवेश करने से पहले जानकारी लेलें। व्यापार में आपको एक से अधिक अवसर मिल सकते हैं। आपको त्वरित निर्णय नहीं लेने चाहिए। कुछ लोग आपका अपमान कर सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बहुत ही अच्छा रहेगा।

मिथुन- आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लोगों के बीच आपके किसी अच्छे काम की चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं। समान विचारधारा वाले लोगों के बीच अति उत्तम समय व्यतीत करेंगे।

कर्क- आज दूसरों की सहायता करने से आपको सुकून मिलेगा, किंतु आत्मसम्मान का सदैव ध्यान रहें। कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा। घर के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर थोड़े खिन्न हो सकते हैं। परोपकार के कार्यों में आप रुचि लेंगे।

सिंह- आज दांपत्य जीवन में परस्पर प्रेम और विश्वास की भावना में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा में परेशानी होने की संभावना है। आपकी वाणी में सौम्यता आपको परिवार में विशेष सम्मान का हकदार बनाएगी। आपके रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।

कन्या- आज व्यापार में नुकसान की आशंका से परेशान रहेंगे। छात्र कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। आपको कोई बड़ा और विशेष कार्य आरंभ नहीं करना चाहिए। नाक, कान और गला संबंधी समस्या हो सकती है।

तुला- आज पुराने मित्र से आपको सहायता मिलेगी। उत्तम भोजन के शौकीन रहेंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। विद्यार्थी अपनी रणनीति में कुछ प्रयोग कर सकते हैं। स्वजनों का भरपूर प्रेम और सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक- आज आपके द्वारा कही गई कोई बात सत्य सिद्ध होगी। किसी मध्यस्थ के कारण से आपका कोई अटका काम बन सकता है। आपको किसी को वचन नहीं देना चाहिए। संपत्ति के विक्रय की योजना बनाएंगे। प्रेम विवाह को लेकर सहमति बन सकती है।

धनु- आज मस्तिष्क में नई योजनाओं का प्रवाह बढ़ता जाएगा। विरोधियों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पिता की बातें बुरी लग सकती हैं। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ भावनाएं भड़का सकते हैं। 

मकर- आज गृहकार्यों में अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हैं। व्यापारिक डील में हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन करना पड़ सकता है। बच्चों के व्यवहार में नियंत्रण रखें। किसी धार्मिक संस्था में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ- आज सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से होंगे। कहीं दूर की यात्रा का विचार बना सकते हैं। मनोरंजन के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी आपसी प्रेम और भाईचारा बनाकर रखें। खानपान में आप परिवर्तन कर सकते हैं।

मीन- आज कार्यक्षेत्र में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आप अत्यंत प्रसन्न रहने वाले हैं। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। कोई मूल्यवान वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है। दिल की बजाय दिमाग से काम करें।