आज का राशिफल : 10 दिसंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज कार्यक्षेत्र में आपके उत्तम प्रदर्शन को लेकर चर्चा होगी। परोपकार और समाज कल्याण के कार्यों में आप काफी सहयोग देंगे। जीवनसाथी आपकी अतिरिक्त देखभाल करेगा। बाहरी व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन में हस्तक्षेप न होने दें।

वृष- आज अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग नहीं कर पाएंगे। यदि आवश्यक न हो तो बड़े आर्थिक लेन-देन आज कम करें। कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। नया करियर आरंभ करने का विचार बना सकते हैं।

मिथुन- आज काम का दबाव काफी कम रहेगा। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने के अवसर प्राप्त होंगे। युवा जातक प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं। अपनी नीतियों को सदैव स्पष्ट रखें व उनमें फेर-बदल न करें।

कर्क- आज कार्यक्षेत्र में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। क्रोध में आकर किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया न दें। समय पर काम करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप रुकी हुई योजनाओं को आरंभ करने के लिए परिश्रम करेंगे।

सिंह- आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। सकारात्मक लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर अत्यंत भावुक हो सकते हैं। आप अपनी पुरानी गलतियों से सीखेंगे।

कन्या- आज अधिक सोच-विचार के कारण आप अवसरों को खो सकते हैं। बच्चों की समस्याओं पर आपको ध्यान देना चाहिए। पुराने कर्जों के कारण आपको तनाव हो सकता है। किसी नजदीकी मित्र से मनमुटाव हो सकता है।
 
तुला- आज मन में संतोष की भावना रहेगी। ऐसे कोई कार्य न करें, जिसमें आपकी छवि दांव पर लगी हो। उच्चशिक्षा को लेकर अत्यंत उत्सुक रहेंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आपके पास नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं।

वृश्चिक- आज सहकर्मियों के साथ अपने संबंध मधुर रखें। तनाव न लेते हुए समस्याओं का शांत मन से समाधान ढूंढें। आपको कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। राजनैतिक मामलों से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए।

धनु- आज व्यवसाय में आपकी उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। रिश्तेदारों के साथ अचानक मुलाकात हो सकती है। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।

मकर- आज व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें। करियर और शिक्षा को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। अपने गुप्त रहस्य और विद्या किसी से साझा न करें। घर में अनुशासन बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपको क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ- आज जॉब में स्थानान्तरण होने के योग बन रहे हैं। बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कार्यों में कुछ धीमापन हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहने वाली है। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है। मित्र आपकी काफी सहायता करेंगे।

मीन- आज नकारात्मक परिस्थितियों के बीच भी संयम बनाकर रखें। हालांकि लोगों के ऊपर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेना लाभकारी सिद्ध होगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। क्रोध व तनाव के कारण दिनचर्या खराब हो सकती है।