Bareilly: कुछ देर की राहत के बाद फिर छायी घने कोहरे की चादर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले के लोगों को घने कोहरे से जल्द राहत मिलने की उम्मीद कम है। सोमवार रात से छायी घने कोहरे की चादर मंगलवार दोपहर कुछ देर के लिए छटी लेकिन शाम होते ही फिर से छा गई। इसकी वजह से बरेली एयरफोर्स पर दृश्यता शून्य और जिले में 30 मीटर रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक घने कोहरे का ओरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ और हवाएं चलने की वजह से लोगों को ठंड से भी राहत नहीं मिली। दोपहर करीब एक बजे निकली हल्की धूप से कुछ खास राहत नहीं मिली। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य 4.1 डिग्री सेल्सियस कम 16.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड और धुंध से राहत के आसार कम हैं। 24 से 27 दिसंबर तक घने कोहरे का ओरेंज और 28 से 29 तक येलो अलर्ट है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात