01 जनवरी 2026 : नए साल पर जाने अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष- आज जॉब को बदलने का विचार बना सकते हैं। धर्म के प्रति मन में आस्था कम हो सकती है। आपके आदर्शों और व्यवहार की प्रशंसा होगी। व्यवसाय में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ व्यवहार में कड़वाहट हो सकती है।

वृष- आज बड़े अधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। धार्मिक आयोजन में जानें का अवसर मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बाहरी लोगों पर अपना समय बर्बाद न करें। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मिथुन- आज आपकी दिनचर्या अच्छी नहीं रहेगी। आपका मन किसी कारण खराब हो सकता है। नए लोगों से दोस्ती करने से बचें। व्यवसाय में धन का नुकसान होगा। बच्चों का व्यवहार अच्छा नहीं रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं।

कर्क- आज संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। जिम्मेदार व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखें। दोपहर के बाद आपको शुभ समाचार मिलेंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालेंगे।


सिंह- आज कार्यक्षेत्र में भावुकता में आकर निर्णय न लें। जॉब को लेकर इंटरव्यू दे रहे हैं, तो सफलता अवश्य मिलेगी। समय का बेहतरीन सदुपयोग कर पाएंगे। शाम के समय बाहर डिनर के लिए जा सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

कन्या- आज अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें। आप में सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। मन में अज्ञात भय पनप सकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों की जानकारी रखें।

 
तुला- आज आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। संपत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। वैवाहिक संबंधों का तनाव दूर होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की लोग आलोचना कर सकते हैं। आपको बड़े परिवर्तन करने से बचना चाहिए।


वृश्चिक- आज परोपकार के कार्यों में मन लगाएंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी सरकारी मामले में विजय होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

धनु- आज आपको नए अनुभवों के लिए तैयार रहना चाहिए। त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को लेकर असंतुष्ट रहेंगे। आप जिन अवसरों को तलाश रहे थे, वे आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मकर- आज विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। अपने गुस्से को नियंत्रित करके शांति से काम लें। करियर को लेकर किसी से ज्यादा सलाह लेना उचित नहीं है। सभी कार्यों को समय से पूर्ण कर लेंगे।

कुंभ- आज पहले की गई मेहनत सुखद परिणाम दे सकती है। कोर्ट केस में विजय मिल सकती है। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में कुछ नई योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी।

मीन- आज आपका दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। परिवार के साथ बैठकर गंभीर विषयों पर चिंतन करेंगे। सरकारी कार्यों से धन लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे।

संबंधित समाचार