लखनऊ : अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला शासन का बुलडोजर, 70 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : नगर निगम के संपत्ति विभाग ने वर्ष 2025 में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 70 हेक्टेयर सरकारी भूमि अतिक्रमणमुक्त कराई है। खाली कराई गयी इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 4,21 अरब है। सबसे बड़ी कार्रवाई सहारा इंडिया के खिलाफ की गई। जिसमें नगर निगम ने 170 एकड़ भूमि अपने कब्जे में ली। यह भूमि लंबे समय से अवैध कब्जों, अस्थायी निर्माणों और अतिक्रमण की चपेट में थी, जिससे शहर की सुंदरता प्रभावित होने के साथ विकास कार्य बाधित हो रहे थे। 

जोन 4 के गोमतीनगर क्षेत्र की 170 एकड़ भूमि को नगर निगम ने कब्जे में लिया। यह भूमि पूर्व में सहारा इंडिया के पास लीज पर थी, जिसकी अवधि समाप्त होने के बाद नगर निगम ने विधिक प्रक्रिया के तहत इस संपत्ति को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार खाली कराई गई भूमि का उपयोग भविष्य में सड़क चौड़ीकरण, पार्कों के विकास, सार्वजनिक सुविधाओं, पार्किंग स्थलों एवं अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए किया जाएगा।

ये भी पढ़े : 
नए साल पर यूपी का पारा लुढका: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, यहां जानें मौसम का हाल 

संबंधित समाचार