गाजीपुर में विद्युत उपकेंद्र महड़ौर का एमडी ने किया निरीक्षण, खामियां दूर करने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने गुरुवार को कासिमाबाद क्षेत्र के महड़ौर विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि हाल ही में ऊर्जा मंत्री द्वारा किए गए निरीक्षण में कुछ कमियां पाई गई थीं, जिनके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

एमडी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने विशेष रूप से महड़ौर उपकेंद्र में अनुरक्षण कार्य के दौरान एक सीटी (करंट ट्रांसफॉर्मर) में मिले बायपास को दो दिन के भीतर ठीक करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएं। एमडी ने लाइनमैन और अन्य विद्युत कर्मियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीओ मनोज कुमार वर्मा, जेई विवेक खरवार सहित उपकेंद्र के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार