कन्नौज जिला जेल में चल रही थी पार्टी, चकमा देकर दो कैदी 22 फीट ऊंची दीवार कूद कर फरार, चार सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

जलालाबाद/कन्नौज, अमृत विचार। जिला कारागार अनौगी से दो बंदी जेल की दीवार कूद कर फरार हो गए। दोनों बंदियों के भागने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी जैसे ही डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व एसपी विनोद कुमार को हुई तो दोनों जिला जेल अनौगी पहुचे। वहां जेल अधीक्षक सहित अन्य स्टाफ से मामले की जानकारी लेकर पूछताछ की।

जिला कारागार की सुरक्षा में भारी चूक उस समय सामने आई। जब दो कैदी जेल प्रशासन को चकमा देकर कंबल की रस्सी बना कर दीवार फांद कर फरार हो गए। प्रतिदिन सुबह शाम को जेल में बंदियों की गिनती की जाती है। उसके बाद बैरिक में बंद कर गेट पर ताला लगा दिया जाता है। फिर यह दोनों बंदी बैरिक से बाहर निकल कर बाउंड्री कैसे फांद गए। कंबल को काट कर रस्सी बनाई गई औरर अंदर किसी सरिया से जेल की वाउंड्री के बाहर लटकाया गया।

जिसके सहारे दोनों बंदी जेल से भागने में सफल हुए। फरार होने वाले कैदी बंदी तालग्राम के ग्राम हजरापुर निवासी अंकित पुत्र प्रेमचंद चोरी में वांछित था। जबकि ठठिया के गांव मलिगवां निवासी डिंपी उर्फ शिवा पास्को एक्ट के भाग जाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी ने जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद से पूछताछ की और घटनास्थल की जानकारी ली। जबकि दो डिप्टी जेलर व पुलिस की टीमें कैदियों की तलाश में लगा दी गई है।

सूत्रों की माने तो देर रात तक जेल गेट पर एक कार्यक्रम भी चलता रहा। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताते हैं जो बंदी अच्छा खाना बना लेता है। उससे ही खाना बन वाया जाता है। बाहर से कोई हलवाई या कारीगर नहीं बुलाया जाता है। सूत्रों की माने तो जेल प्रशासन से हुई बड़ी चूक से इनकार नहीं किया जा सकता है। वही जेल पहुंचे जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि जिला जेल से लापरवाही के चलते दो बंदी जेल की दीवार कूद कर फरार हो गए।

जो कंबल की रस्सी बनाकर वाउंड्री पर चढ़ कर बाहर भागे। दोनों बंदी जनपद कन्नौज के ही रहने बाले है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई हैं। उनकी तलाश में टीमें बराबर लगी हुई है। वही जो भी इस पूरे मामले में दोषी होगा। उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही तय है। फ़िलहाल फिल्मी अंदाज में भागे दोनों बंदियों ने जेल प्रशासन की नींद हराम कर दी है। घटना के बाद वहीं जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर लगा सबालिया निशान।

न्यू ईयर पार्टी में मनाते रहे अधिकारी और कर्मचारी

सूत्रों की माने तो जिला कारागार में नव वर्ष की पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें अधिकारी व कर्मचारी जमकर आनंद ले रहे थे। कैदियों ने इसी का फायदा उठाया और कंबलों को जोड़कर जेल की दीवार को फांदकर भाग निकले। शाम को बिना गिनती किए बंदियों को बैरक में भेजा गया। सोमवार सुबह 11 बजे जब सभी कैदी निकाले गए तो उनकी गिनती की गई। जिसमें दो कैदी कम निकले। जिससे जेल प्रशासन के होश उड़ गए। 

22 फीट ऊंची दीवार फांद भागे कैदी, चार सस्पेंड

कैदियों के भागने से जहां एक और जेल प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है। तो वहीं जेल की 22 फीट ऊंची दीवार को दो कैदियों के द्वारा कंबल की रस्सी के सहारे फाँदकर भाग जाने की घटना से लोग आश्चर्य चकित है। वहीं डीएम ने शासन को रिपोर्ट दी है। बैरक प्रभारी शिवेंद्र सिंह यादव, हेड जेल बॉर्डर शिवचरण, डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद, जेलर विनय प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं जेल अधीक्षक के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। जबकि कानपुर रेंज के डीआईजी जेल को जांच अधिकारी बनाया गया है।

संबंधित समाचार