भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर बाराबंकी में दर्जनों जगहों पर हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। ताजपोशी होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आज जनपद में प्रथम आगमन पर दर्जनों जगहों पर भव्य स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ा। जिले में स्वागत का सिलसिला लखनऊ-अयोध्या हाइवे स्थित किसान पथ से शुरू हुआ। 

जहां कुर्सी और हैदरगढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने विधायक सांकेंद्र प्रताप वर्मा एवं विधायक दिनेश रावत के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सफेदाबाद, एसके लॉन होते हुए चौकुला पहुंचा जहां सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

0

इसके बाद लक्ष्बर बजहा, दादरा होते हुए सफदरगंज चौराहा पर जैदपुर और रामनगर विधानसभा के कार्यकर्ता स्वागत के लिए उमड़े। यहां से प्रदेश अध्यक्ष का काफिला अहमद पुर टोल प्लाजा से पहले रुका जहां दरियाबाद के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

6

उसके बाद रामसनेही घाट कल्याणी नदी होते हुए भिटरिया बाई पास पर प्रदेश अध्यक्ष का राज्यमंत्री सतीश शर्मा समेत अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, रायबरेली, बहराइच और उन्नाव जिले के कार्यकर्ता भी हजारों चौपहिया वाहनों से पहुंचे।

संबंधित समाचार