Bareilly: बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना जारी, कनिष्क उपाध्यक्ष पद पर रजत मोहन विजयी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह शुरू हुआ। कनिष्क उपाध्यक्ष पद पर रजत मोहन विजयी हुए। अन्य पदों के लिए मतगणना जारी थी। शाम तक सभी पदों पर परिणाम आ सकेंगे।

मंगलवार सुबह 9.30 बजे से 21 पदों के लिए मतगणना शुरू हुई। दोपहर तक कनिष्क उपाध्यक्ष का परिणाम आया। कनिष्क उपाध्यक्ष पद पर 514 वोट से रजत मोहन की विजयी रहे। उन्हें 1059 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मोहम्मद नसीम सैफी को 544 वोटों से हराया। नसीम सैफी को कुल 515 मत प्राप्त हुए। वहीं अध्यक्ष और सचिव सहित 21 पदों पर मतगणना जारी थी। जिसके परिणाम शाम तक आने की बात कही जा रही है।

इससे पहले सोमवार को बरेली बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव का मतदान काफी गहमागहमी के बीच पूरा हुआ था। मतदान के आखिरी घंटे में फर्जी वोटिंग की शिकायत पर काफी हंगामा भी हुआ था। 80 प्रत्याशियों के पक्ष में 2428 मतदाताओं ने वोट किए थे। 88.74 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 

संबंधित समाचार