जनता को धोखा देने के लिए मंत्रिमंडल का हो रहा विस्तार: अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावनाओं के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आराेप लगाया है कि भाजपा जनता को धोखा देने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार करेगी। इसी क्रम में उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं को बूथ पर काम करना है। यूपी के विधानसभा चुनाव पर लोकतंत्र का दारोमदार है। भाजपा के षड्यंत्र को विफल करना है। जनता 2027 में भाजपा को हटाने का निश्चय कर चुकी है।

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर में निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। हर मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वायें। पार्टी के सभी लोग बूथ पर मजबूती से जुटे।

सपा प्रमुख ने कहा कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करनी है। सबको सम्मान और न्याय मिलेगा। प्रदेश का विकास होगा। समाजवादी सरकार में गोमती रिवरफ्रंट पर महाराजा बिजली पासी की सोने की प्रतिमा लगाई जाएगी।

संबंधित समाचार