सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, एक सप्ताह बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को रविवार को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें सीने में संक्रमण के कारण 'ब्रोंकियल अस्थमा' के बढ़ने पर लगभग एक सप्ताह पहले दिल्ली के इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अस्पताला के अधिकारियों ने बताया कि गांधी पर इलाज का अच्छा असर हुआ है और वह तेजी से ठीक हो रही हैं।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "कांग्रेस की वरिष्ठ नेता को आज शाम पांच बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब इलाज अपने आवास पर जारी रखने की सलाह दी गई।" अधिकारी ने आगे बताया कि गांधी को पांच जनवरी की शाम को छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. अरूप बसु की देखरेख में "छाती में संक्रमण के कारण ब्रोन्कियल अस्थमा के बिगड़ने" के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले दिसंबर में वह 79 वर्ष की हो गईं। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स