Golden Globes 2026: इस बार भारत से प्रियंका चोपड़ा बनी प्रेज़ेंटर, अवार्ड शो में Kpop सेंसेशन Lisa के साथ स्टेज किया शेयर
लॉस एंजिलिस। ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड’ विजेताओं के नाम की घोषणा रविवार की गई जिसमें टिमोथी चालमेट ने अपना पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता। वहीं, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ ने कई खिताब अपने नाम किए और एमी पोएलर को सर्वश्रेष्ठ पॉडकास्ट का पुरस्कार मिला।
कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में बेवर्ली हिल्टन में आयोजित 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में जब अभिनेता चालमेट का नाम पुकारा गया तो इस पुरस्कार के लिए नामित अन्य कलाकार लियोनार्डो डिकैप्रियो और जॉर्ज क्लूनी भी उनके लिए तालियां बजाते नजर आए।
चालमेट ने कहा, ‘‘मेरे पिता ने बचपन से ही मुझमें कृतज्ञता की भावना पैदा की। वह हमेशा कहते थे कि जो कुछ भी हमारे पास है, उसके लिए आभारी रहो। इससे पहले के समारोहों में भी मैं इसी भावना के साथ मौजूद रहा, चाहे मुझे कोई पुरस्कार मिला या नहीं। अगर मैं यह न कहूं कि उन पलों ने ही आज के इस पल को और भी खास बना दिया है, तो यह झूठ होगा।’’
ऑस्कर के लिए नामित ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने भी तीन पुरस्कार जीते। पॉल थॉमस एंडरसन को सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला, जबकि टेयाना टेलर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास और उनके पति, गायक एवं अभिनेता निक जोनास की जोड़ी ने भी समारोह में लोगों का ध्यान खींचा। जैसे ही उन्होंने प्रवेश किया, सभी की निगाहें उन पर टिक गईं।
समारोह की प्रस्तोता प्रियंका चोपड़ा जोनास ने निक जोनास के साथ स्टाइलिश अंदाज में शुरुआत की और रेड कार्पेट पर चलते हुए दोनों ने प्रशंसकों और फोटोग्राफरों का अभिवादन किया।
8.jpg)
रयान कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ को दो पुरस्कार मिले। ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस और सिनेमाई उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया, जबकि लुडविग गोरान्सन को इसके संगीत के लिए पुरस्कार मिला।
कूगलर ने कहा, ‘‘मैं दर्शकों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने फिल्म को सराहा। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’’ जैसा कि पहले से अनुमान था, पारिवारिक फिल्म ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार स्टेलन स्कार्सगार्ड को मिला। इस दिग्गज अभिनेता का यह पहला बड़ा हॉलीवुड फिल्म पुरस्कार है।
स्कार्सगार्ड ने कहा, ‘‘मेरी उम्र काफी हो चुकी है, मुझे इसकी (पुरस्कार जीतने की) उम्मीद बिल्कुल भी नहीं थी।’’ कॉमेडी या म्यूजिकल श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रोज बर्न को मिला। उन्हें यह सम्मान ‘इफ आई हैड लेग्स आई’डी किक यू’ में उनके अभिनय के लिए दिया गया।
गोल्डन ग्लोब में पहली बार पॉडकास्ट श्रेणी को भी शामिल किया गया था, और इस श्रेणी में एमी पोएलर को उनके पॉडकास्ट ‘गुड हैंग’ के लिए यह पुरस्कार मिला। ‘के-पॉप डेमन्स हंटर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ गीत और एनीमेटेड श्रेणियों में जीत हासिल की, जबकि सेथ रोगन को उनकी फिल्म ‘द स्टूडियो’ के लिए पुरस्कार मिला।
गोल्डन ग्लोब-2026 के विजेताओं की सूची
क्रांति की कहानी पर आधारित फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में संगीत या हास्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब जीता। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स स्थित बेवर्ली हिल्टन में रविवार रात आयोजित समारोह में ‘हैमनेट’ को ड्रामा श्रेणी की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। 9 नामांकनों के साथ ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ सबसे आगे रही, जबकि आठ नामांकनों के साथ ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ दूसरे स्थान पर रही।
हास्य कलाकार निक्की ग्लेसर ने लगातार दूसरे वर्ष इस समारोह की मेजबानी की। समारोह का पहला पुरस्कार अभिनेत्री टेयाना टेलर को प्रदान किया गया। उन्हें फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों के विजेता
| सर्वश्रेष्ठ फिल्म (ड्रामा): | ‘हैमनेट’ |
| सर्वश्रेष्ठ फिल्म (म्यूजिकल या कॉमेडी): | ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (ड्रामा फिल्म): | ‘द सीक्रेट एजेंट’ के लिए वैगनर मौरा |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (ड्रामा फिल्म): | ‘हैमनेट’ के लिए जेसी बकली |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (म्यूजिकल या कॉमेडी फिल्म): | ‘इफ आई हैड लेग्स, आई वुड किक यू’ के लिए रोज बर्न |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (म्यूजिकल या कॉमेडी फिल्म): | ‘मार्टी सुप्रीम’ के लिए टिमोथी चालमेट |
| सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (फिल्म): | ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए टेयाना टेलर |
| सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (फिल्म): | ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ के लिए स्टेलन स्कार्सगार्ड |
| सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेजी भाषा की फिल्म: | ‘द सीक्रेट एजेंट’ (ब्राज़ील) |
| सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म: | ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ |
| सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (फिल्म): | ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए पॉल थॉमस एंडरसन |
| सर्वश्रेष्ठ पटकथा (फिल्म): | ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए पॉल थॉमस एंडरसन सिनेमैटिक और बॉक्स ऑफिस उपलब्धि: ‘सिनर्स’ |
| सर्वश्रेष्ठ टीवी शृंखला (ड्रामा): | ‘द पिट’ |
| सर्वश्रेष्ठ टीवी शृंखला (म्यूजिकल या कॉमेडी): | ‘द स्टूडियो’ |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (टीवी ड्रामा): | ‘द पिट’ के लिए नोआ वाइल |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (टीवी ड्रामा): | ‘प्लूरिबस’ के लिए रिया सीहॉर्न |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (टीवी म्यूजिकल या कॉमेडी): | ‘हैक्स’ के लिए जीन स्मार्ट |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (टीवी म्यूजिकल या कॉमेडी): | ‘द स्टूडियो’ के लिए सेथ रोगन |
| सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (टेलीविजन): | ‘एडोलसेंस’ के लिए ओवेन कूपर |
| सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (टेलीविजन): | ‘एडोलसेंस’ के लिए एरिन डोहर्टी |
| सर्वश्रेष्ठ मूल गीत (फिल्म): | ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ का ‘गोल्डन’ |
| सर्वश्रेष्ठ संगीत (फिल्म): | ‘सिनर्स’ के लिए लुडविग गोरान्सन |
| सर्वश्रेष्ठ स्टैंड-अप कॉमेडी प्रस्तुति: | ‘मॉर्टैलिटी’ के लिए रिकी गेरवेस |
| सर्वश्रेष्ठ पॉडकास्ट: | ‘गुड हैंग विद एमी पोएलर’ |
ये भी पढ़ें :
बिग बी का प्यार पाकर इमोशनल हुए पुलकित सम्राट, 'राहु केतु' का ट्रेलर पोस्ट कर लिखी ये बात
