वैश्विक चुनौतियों के बीच निर्यात के मुकाबले आयात में तेज बढ़ोतरी, देश का Goods Trade Deficit दिसंबर 2025 में 25.04 अरब डॉलर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। निर्यात के मुकाबले आयात में तेज बढ़ोतरी से देश का वस्तु व्यापार घाटा दिसंबर 2025 में बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले साल दिसंबर में यह 20.63 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि दिसंबर 2025 में वस्तु निर्यात 1.88 प्रतिशत बढ़कर 38.51 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं वस्तु आयात 8.67 फीसदी की वृद्धि के साथ 63.55 अरब डॉलर हो गया। 

सेवाओं का निर्यात एक साल पहले के 36.97 अरब डॉलर से घटकर 35.50 अरब डॉलर रह गया। सेवाओं के आयात में भी कमी आयी है और यह 17.80 अरब डॉलर की तुलना में 17.38 अरब डॉलर रह गया। इस प्रकार, सेवाओं और वस्तुओं को मिलाकर कुल निर्यात 74.01 अरब डॉलर और कुल आयात 80.94 अरब डॉलर रहा। इसमें सालाना आधार पर निर्यात घटा है जबकि आयात बढ़ा है। कुल व्यापार घाटा दिसंबर 2024 के 1.46 अरब डॉलर से बढ़कर 6.92 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश का वस्तु निर्यात बीते माह दिसंबर में 1.87 प्रतिशत बढ़कर 38.5 अरब डॉलर रहा। आयात दिसंबर 2025 में बढ़कर 63.55 अरब डॉलर हो गया जो दिसंबर 2024 में 58.43 अरब डॉलर था। समीक्षाधीन महीने में व्यापार घाटा 25 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। 

अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत का निर्यात सकारात्मक वृद्धि दर्ज कर रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में वस्तु एवं सेवाओं का निर्यात 850 अरब डॉलर से अधिक रहने का अनुमान है। निर्यात चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल-दिसंबर के दौरान 2.44 प्रतिशत बढ़कर 330.29 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

ये भी पढ़ें : 
Stock market closed: कारोबार में हाहाकार...उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान में बंद हुए प्रमुख सूचकांक, निचला स्तर पर सेंसेक्स-निफ्टी

 

संबंधित समाचार