Bareilly : कमरे में आग जलाकर सोया रसोइया, दम घुटने से मौत

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में अधीक्षण अभियंता के सरकारी आवास में रहता था युवक

बरेली, अमृत विचार। सर्दी से बचने के लिए पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता का रसोइया तसले में आग जलाकर कमरा बंद करके सोया था, लेकिन कमरा बंद होने से धुंआ बाहर नहीं निकल सका। जिससे दम घुटने से रसोइए की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद किसी तरह दरवाजे को तोड़कर शव को बाहर निकालकर परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी।

अधीक्षण अभियंता केके सिंह का सरकारी आवास पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में है। इसमें अलीगंज के गांव ढकिया निवासी 50 वर्षीय वीरेंद्र सिंह रसोइया के रूप में काम करते थे। सरकारी आवास में ही अभियंता ने उन्हें अलग से कमरा दे रखा था। वीरेंद्र बुधवार रात खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। उन्होंने एक परात में आग जला रखी थी। सुबह वह नहीं जागे तो केके सिंह ने उनके दरवाजे को खटखटाया। जवाब न मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई। तब यूपी 112 को सूचना दी गई।

पीआरवी स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसी। कमरे में जहां वीरेंद्र मृत हालत में पड़े मिले। कमरे के अंदर परात में आग ठंडी पड़ चुकी थी। हालांकि धुआं कमरे में भरा था। वीरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। सर्दी से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सोने के दौरान गैस से दम घुटने के कारण मौत हुई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

रहीमाबाद में हेपेटाइटिस-बी जांच से राहत: तरौना-जालामऊ के 61 ग्रामीणों की रिपोर्ट नेगेटिव, लोहिया की रिपोर्ट पर सवाल... पहले 19 निकले थे पॉजिटिव
बार-बार गर्भपात भी सर्वाइकल कैंसर का कारण, जानें कैसे हो सकता है बचाव
UPSRTC:परिवहन मंत्री ने की निगम मुख्यालय में की समीक्षा बैठक, 6500 से अधिक ड्राइवर और कंडक्‍टरों की होगी भर्ती
लखनऊ से रांची समेत कई शहरों के लिए चलेंगी नई सीधी ट्रेनें, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, अब यात्रा होगी आसान और तेज
दूसरों की सीलिंग करने वाले नगर निगम की होने लगी कुर्कीः कोर्ट के आदेश पर नगर आयुक्त कार्यालय से फर्नीचर कुर्क, मचा हड़कंप