पीलीभीत: नेपाल से वनउपज लेकर आ रहे ट्रक को पकड़ा, अभिवाहन पास न मिलने पर वन एवं वन्यजीव प्रभाग ने की कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

पीलीभीत, अमृत विचार। नेपाल से वन उपज लेकर उत्तराखंड जा रहे ट्रक को वन एवं वन्यजीव प्रभाग की टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान टीम को वाहन चालक से संबंधित वन उपज के बारे में जानकारी लेते हुए अभिवाहन पास मांगा। बताते हैं कि चालक के पास अभिवाहन पास ही नहीं मिला। इस पर टीम ने वन उपज समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस मामले में जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई है। 

वन एवं वन्यजीव प्रभाग के डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में टीम देर शाम पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर गश्त कर रही है। इस दौरान टीम ने हाईवे स्थित टोल प्लाजा के नजदीक पूरनपुर से आ रहे एक ट्रक को रोक लिया। टीम द्वारा पूछताछ किए जाने पर ट्रक चालक ने अपना नाम अकील पुत्र जमील निवासी चारूबेटा थाना खटीमा उत्तराखंड बताया। ट्रक चालक से ट्रक में भरे माल के संबंध में जानकारी की गई तो उसने बताया कि वह नेपाल से दारु हल्दी की जड़ें लेकर उत्तराखंड जा रहा है। 

चूंकि दारूहल्दी एक एक प्रकार का औषधीय पौधा होता है और इसकी जड़ों से विभिन्न दवाएं तैयार की जाती है। टीम ने चालक से अभिवाहन पास मांगा। इस पर ट्रक चालक ने अभिवाहन पास न होने की जानकारी दी। अभिवाहन पास न होने पर टीम ने वन उपज समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया। संबंधित से जुर्माना वसूला गया है।  टीम में डिप्टी रेंजर के अलावा वन रक्षक रंजीत कुमार, तेजपाल आदि शामिल रहे। वन एवं वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि बगैर अभिवाहन पास नेपाल से एक ट्रक उत्तराखंड ले जाया जा रहा है। इसमें 18 टन दारूहल्दी की जड़े भरी हुई थी। इस मामले में वाहन को मय उपज अभिरक्षा में लेकर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बुंदेलखंड में डेयरी क्षमता बढ़ाने की परियोजनाओं को मंजूरी: बांदा में लगेगा नया 20 हजार लीटर क्षमता का डेयरी प्लांट
Bareilly: गैस की कालाबाजारी शुरू, 1500 तक का बिका सिलेंडर, डरे लोगों ने शुरू की जमाखोरी 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: विकास प्राधिकरणों के डिफॉल्टरों के लिए OTS, डिटेल में समझे  
योगी सरकार के इस कदम से प्रयागराज मंडल के 1.4 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ, बोले ब्रजेश पाठक- हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण इलाज हमारी प्राथमिकता
उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी, भर्ती-कोटा और चयन प्रक्रिया से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव