बदलेगा यूपी के मौसम का मिजाज : 15 से हल्की बारिश के आसार, मिलेगी गर्मी से राहत,  4-5 दिन तक छायी रहेगी धुंध

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी और आस-पास 15 मार्च से हल्की बारिश हो सकती हैं, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार वायुमंडलीय स्थिरता के कारण कोहरे और धुंध छायी रहेगी और तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा । आगामी 4-5 दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। 

वायरल तस्वीर (3)

अत्यधिक गर्मी के बाद 15 से हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार धुंध का कारण निचले क्षोभमंडल में पूर्वी भारत के दक्षिणी झारखण्ड के आस-पास संकेन्द्रित चक्रवाती परिसंचरण से पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक विस्तृत द्रोणी के प्रभाव से प्रदेश के निचले क्षोभमंडल में आ रही आर्द्र पुरवा हवाओं में नमी की प्रचुरता के कारण प्रदेश में सुबह के समय कोहरे के साथ-साथ दिन में भी धुंध की स्थितियां बन रही हैं। 

आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ पूर्वांचल के कुछ भागों में इस सीजन में पहली बार बारिश होने के साथ-साथ तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :
यूपी में 900 नई अदालतों के गठन का मामला, हाईकोर्ट जल्द करेगा मामले में सुनवाई 

ये भी पढ़ें :
यूपी में 900 नई अदालतों के गठन का मामला, हाईकोर्ट जल्द करेगा मामले में सुनवाई 

 

संबंधित समाचार