आज की महिला हर भूमिका में उत्कृष्ट: पद्मिनी कोल्हापुरे ने की तारीफ, मिस एवं मिसेज़ उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ एक्सीलेंस 2026 का धमाकेदार ग्रैंड फिनाले

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार। मिस एवं मिसेज़ उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ़ एक्सीलेंस 2026 का ग्रैंड फ़िनाले 18 जनवरी की शाम को आयोजित किया गया। यह आयोजन निरालानगर स्थित एक होटल में किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जबकि सेलिब्रिटी होस्ट सिमरन आहूजा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

डॉ. आकांक्षा गोगना के क्रिएटिव आई फ़ाउंडेशन द्वारा यह कार्यक्रम हर साल किया जाता है। वो एक डॉक्टर होने के साथ-साथ मिसेज़ इंडिया क्वीन ऑफ़ सब्सटांस और मिसेज़ एलिगेंट 2021 का खिताब भी जीत चुकी हैं।

इस अवसर पर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा कि मिस एवं मिसेज़ उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ़ एक्सीलेंस केवल एक ब्यूटी पेजेंट नहीं है बल्कि यह महिलाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और सशक्तिकरण का एक सशक्त मंच है। आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और ऐसे मंच उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का साहस और अवसर प्रदान करते हैं। यह मंच केवल सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता का सशक्त उत्सव है। उन्होंने कहा कि आज की महिला हर भूमिका में उत्कृष्ट है, चाहे वह घर हो, करियर हो या समाज और ऐसे मंच उसे अपनी पहचान बनाने का अवसर देते हैं।

पेजेंट की ज्यूरी में शामिल नामों में डॉ. सुकेशिनी अग्रवाल (मिसेज़ इंडिया वर्ल्डवाइड - बियॉन्ड गिविंग 2019), कीर्ति मिश्रा (मिसेज़ इंडिया वर्ल्डवाइड 2018), अल्पा शाह (मिसेज़ यूनिवर्स एलोक्वेंस 2022) तथा रिंकी वर्मा (मिसेज़ इंडिया बॉडी ब्यूटीफुल 2021) शामिल हैं।

संबंधित समाचार