मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा ने आज के दिन ही ज्वॉइन की थी भाजपा... और आज ही तलाक का ऐलान
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक फैमिली 'सैफई परिवार' से एक बार फिर रिश्तों में कड़वाहट की खबर आम है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव से तलाक का ऐलान कर दिया है। अपर्णा यादव यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। ठीक चार साल पहले आज ही के दिन 19 जूनवरी 2022 को अपर्णा भाजपा में शामिल हुईं थी। भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ दिल्ली जाकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी।
3.png)
अपर्णा के भाजपा में शामिल होने के चार साल पूरे होने के दिन, उनके पति प्रतीक यादव की एक एक पोस्ट ने सबको हैरान कर दिया है। प्रतीक ने अपर्णा पर अपने स्वार्थ के लिए परिवार में फूट डालने का आरोप लगाते हुए अलग होने का इरादा जाहिर किया है। प्रतीक की अलगाव वाली इस पोस्ट पर फिलहाल अभी तक अपर्णा की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन इस खबर ने राज्य के सियासी हलके में हलचल जरूर बढ़ा दी है।
लखनऊ में जिम चलाते हैं प्रतीक
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव राजनीति से दूर हैं। लखनऊ में 'आयरन कोर फिट' नाम से उनका जिम है। अपर्णा और प्रतीक स्कूल के दिनों से करीब हैं। चार दिसंबर 2011 को दोनों का विवाह हुआ था।
3.png)
19 जनवरी का संयोग
मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने 19 जनवरी 2022 को जब दिल्ली जाकर भाजपा ज्वॉइन की थी। तब इस खबर ने यूपी की राजनीति में हलचल मचा दी थी। प्रतीक यादव के बड़े भाई और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर सैफई परिवार तक, सबके सब अपर्णा के इस कदम से अवाक रह गए थे। हालांकि तब से अपर्णा लगातार भाजपा के लिए काम कर रही हैं और पार्टी ने उन्हें राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप रखी है।
3.png)
यूपी की सबसे हाईप्रोफाइल थी शादी
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी उस साल यूपी की सबसे हाईप्रोफाइल शादी थी। मुलायम सिंह यादव ने सैफई में शानदार आयोजन कराया था। शादी में अमिताभ बच्चन, अनिल अंबानी जैसी हस्तियां पहुंची थीं। लखनऊ से लेकर सैफई तक जश्न का माहौल था। लेकिन अब इस शादी के 15 वर्ष बाद रिश्ते में दरार उभरकर सामने आ गई है।
3.png)
हाई-प्रोफाइल थी शादी
अपर्णा यादव और प्रतीक की शादी एक हाई-प्रोफाइल शादी थी। इस शादी में मुलायम सिंह यादव ने जबर्दस्त शक्ति प्रदर्शन किया था। उस समय शादी समारोह में भाग लेने अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अनिल अंबानी जैसे वीवीआईपी पहुंचे थे। लखनऊ से सैफई तक इस शादी का जश्न मना था। प्रतीक यादव हमेशा से फिटनेस फ्रीक रहे हैं। बॉडी बिल्डिंग और रियल एस्टेट क्षेत्र में उन्होंने काम किया। इसको लेकर उन्होंने इसी क्षेत्र में कदम बढ़ाया।
