Bareilly: समझाने पहुंचे अफसर मगर अलंकार अग्निहोत्री का ये सवाल सुनकर लौटे बैरंग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट में धरने पर डटे सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री को मनाने का सिलसिला जारी है। दूसरी तरफ उनको समर्थन देने भी कई संगठन कलेक्ट्रेट पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको समझाने का काफी प्रयास किया। मगर वह इस बात पर अड़े रहे कि जिलाधिकारी आकर जवाब दें कि फोन पर आपत्तिजनक शब्द किसके लिए कहे गए थे। 

धरना दे रहे अलंकार अग्निहोत्री को मंगलवार दोपहर एडीएम ई पूर्णिमा सिंह, एडीएम सिटी सौरव दुबे, एडीएम जे देश दीपक सिंह, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार व एसपी देहात मनाने पहुंचे। अधिकारियों ने समझाया कि उनकी जो भी बात है उच्चतम स्तर पर उनकी बात सभी सुनने को तैयार हैं। संवाद से ही हल निकाला जा सकता है। इन सब बातों पर अलंकार अग्निहोत्री सिर्फ एक ही बात कहते रहे, "क्या आप मुझे अरेस्ट करने आए हैं।" अचानक माहौल गर्म हो गया और उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से आपको सवाल पूछना चाहिए फोन पर आपत्तिजनक बातें किसके लिए कही गईं थीं।

दरअसल अलंकार अग्निहोत्री के मुताबिक इस्तीफा देने के बाद उनको बातचीत के लिए डीएम आवास बुलाया गया था। अधिकारियों ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया मगर जब बात नहीं बनी तो उनको बंधक बना लिया गया। आरोप लगाया कि लखनऊ से डीएम अविनाश सिंह के पास किसी का फोन आया था जिसमें उन्हें अपशब्द कहे गए थे। लखनऊ से उन्हें बंधक बनाने के निर्देश मिल रहे थे। बंधक बनाने के आरोपों से जिलाधिकारी ने इन्कार किया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म