Bareilly: शहाबुद्दीन बोले...अल्पसंख्यकों के हितों का बजट में ध्यान रखा गया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि केंद्रीय बजट स्वागत योग्य है, जिसमें समाज के हर तबके का ख्याल रखा गया है। अल्पसंख्यकों के हितों के लिए 3350 करोड़ का बजट दर्शाता है कि अल्पसंख्यकों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। 

मौलाना ने कहा कि बजट में व्यापार, उद्योग, बाजार, नौकरी पेशा, घरेलू, युवा, खेल, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में अलग-अलग बजट देकर देश को आगे बढ़ाने के लिए कोशिश की गई है। बजट में प्रधानमंत्री का नारा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की रेखाएं झलक रही हैं। 

सरकार की कोशिश यह होना चाहिए कि अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए हर एक अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जाए, मगर अफसरशाही की लूट खसोट की वजह से योजनाएं अल्पसंख्यकों तक नहीं पहुंच पाती हैं, जिसकी वजह से उनको लगता है कि सरकार हमारे लिए कुछ नहीं कर रही है, इन बिंदुओं पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

संबंधित समाचार