Bareilly: अमेजन से मंगाया था मोबाइल फोन मगर निकला साबुन, अब कंपनी पर लगा जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधि संवाददाता, बरेली। अमेजन से ऑनलाइन मोबाइल मांगने पर उपभोक्ता को सीलबंद डिब्बे में साबुन मिला। शिकायत करने के बाद भी कम्पनी ने समस्या का निस्तारण नहीं किया था। 

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय अध्यक्ष दीपक कुमार त्रिपाठी व सदस्य दिनेश कुमार गुप्ता की पीठ ने बेंगलुरू कर्नाटक स्थित अमेजन ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूशन सर्विस के विरुद्ध एकपक्षीय आदेश कर उपभोक्ता को 45 दिनों के अंदर मोबाइल की कीमत 61,999 रुपये और 20 नवम्बर 2024 से 7 प्रतिशत ब्याज के साथ अदा करने का आदेश दिया है।

सिद्धार्थ नगर निवासी केतन सक्सेना ने अपने वकील धीरज सक्सेना के जरिये आयोग में वाद दायर किया था। कंपनी ग्राहक को शारीरिक व मानसिक क्षति के एवज में 30 हजार तथा वाद व्यय 10 हजार रुपये भी अतिरिक्त अदा करेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म