सीएम योगी के नाम पर बटोरी पब्लीसिटी... अब जीएसटी अधिकारी ने इस्तीफा लिया वापस

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अयोध्याः अयोध्या में तैनात वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) उपायुक्त प्रशांत कुमार सिंह ने अपना इस्तीफा शनिवार को वापस ले लिया। प्रशांत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की कथित "आपत्तिजनक" टिप्पणियों के विरोध में मंगलवार को वस्तु एवं सेवा कर उपायुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने शनिवार को अपना इस्तीफा वापस ले लिया और कहा है कि वह काम पर लौट आए हैं।

प्रशांत द्वारा अपनी तैनाती की जगह अयोध्या में अपने इस्तीफे की घोषणा किये जाने के बाद, उनके भाई विश्वजीत सिंह ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि वस्तु एवं सेवा कर अधिकारी ने फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करके सरकारी नौकरी हासिल की थी। प्रशांत ने यह भी आरोप लगाया कि उनके भाई विश्वजीत सिंह मुख्तार अंसारी गिरोह के सक्रिय सदस्य थे और उनके वित्तीय सलाहकार के रूप में भी काम करते थे। उन्होंने कहा था कि विश्वजीत सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, और आरोप लगाया कि विश्वजीत सिंह ने उनके माता-पिता पर हमला किया था, जिसके मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

संबंधित समाचार