03 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। मन में किसी कारण दबाव रहेगा। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। दांपत्य संबंधों में स्वार्थ की भावना को न आने दें। करियर में नए प्रयोग कर सकते हैं। दिनचर्या अस्त-व्यस्त न रखें।

वृष- आज आपकी दिनचर्या अत्यधिक अनुशासित रहेगी। सभी कार्यों को सुनियोजित तरीके से करने से सफलता मिलेगा। जॉब में मनोनुकूल स्थानांतरण हो सकता है। व्यवसाय में आपकी आय बढ़ सकती है। अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए तत्पर रहेंगे।

मिथुन- आज महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। संतान की उन्नति से मन उत्साहित रहेगा, लेकिन आपको उन पर अधिक दबाव नहीं बनाना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्य किसी कारणवश टल सकते हैं। पुराने मित्रों से चर्चा होगी।

कर्क- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। व्यय की तुलना में आपकी आय बढ़ेगी। रुकी हुई परियोजनाओं को प्रारंभ कर सकते हैं। जीवनसाथी को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है।

सिंह- आज बिना पूछे दूसरों को ज्ञान न दें। गर्भवती स्त्रियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आपको अपने सम्मान की चिंता रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से बहस न करें।

कन्या- आज स्थायी संपत्ति प्राप्त होने की संभावना है। अपने काम पर फोकस करेंगे। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ हो सकता है। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

तुला- आज नए काम में मन लगेगा। व्यवसाय में सुगमता रहेगी। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। महंगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में परस्पर सम्मान का भाव बढ़ेगा।

वृश्चिक- आज शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं। व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। मन में आध्यात्मिक विचार जन्म लेंगे।

धनु- आज आपको धन हानि होने की आशंका है। इसीलिए उधार लेन-देन बिल्कुल न करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान न हों। वरना मुख्य बातों से आपका ध्यान भटक सकता है। अधिक गर्म व ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

मकर- आज व्यापार में अपनी उन्नति से संतुष्ट रहेंगे। विलासिता के साधनों में आप धन खर्च करेंगे। धन की कमी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आपके अनुसार होते जाएंगे। आपकी जीवनशैली बहुत अच्छी रहेगी। अपने खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखें।

कुंभ- आज सहकर्मियों के माध्यम से आपको धन लाभ होगा, लेकिन आपको सभी कार्य अपने दम पर करने चाहिए। दूरस्थ क्षेत्र की यात्रा हो सकती है। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं। युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मीन- आज महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को जॉब के अवसर प्राप्त होने की संभावना है। नई विद्या या स्किल्स को सीखने का प्रयास करेंगे। नई परियोजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। लंबित कानूनी मामलों को लेकर थोड़े परेशान होंगे।

टॉप न्यूज

केंद्रीय बजट की 'बायोफार्मा शक्ति' से उत्तर प्रदेश में फार्मा क्रांति:आज लखनऊ में Pharma Conclave 1.0, CM योगी करेंगे उद्घाटन
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : 9.8 करोड़ बच्चों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़ों से बचाव की दवा, छूटे बच्चों को 13 को मिलेगा मौका
पार्षद-पुलिस में तीखी नोंकझोंक... पांच घंटे चला हंगामा, कोर्ट के आदेश पर खाली कराया गया मकान, पार्षद बोले- एकतरफा कार्रवाई
यूपी में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित: रेशम उद्योग के लिए नया मंच, कारीगरों-बुनकरों को मिलेगा सीधा बाजार
भक्तों को मिलेगा सेवा का मौका, राममंदिर ट्रस्ट तैयार कर रहा एक विस्तृत पारदर्शी योजना