Shab-E-Barat: पुराने लखनऊ में यहां से जाना मना है.... 16 स्थानों पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: शब-ए-बरात को देखते हुए मंगलवार की शाम पुराने लखनऊ में 16 जगहों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह जानकारी डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने दी। डायवर्जन मंगलवार शाम पांच बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जरूरी हो तभी निकलें। इस दौरान किसी इमरजेंसी में ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

यहां रहेगी रोक:

- सीतापुर रोड से लेकर पक्का पुल और कैसरबाग से लेकर रकाबगंज तक आ-जा नहीं सकेंगे।

- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन (रोडवेज बसों को छोड़कर) दुबग्गा पेट्रोल पम्प तिराहे से बालागंज/चौक की ओर रोक रहेगी।

- कैसरबाग बस अड्डा से सीतापुर की ओर जाने वाली रोडवेज बसें एवं भारी वाहन डालीगंज पुल से शाहमीना, पक्कापुल की ओर रोक रहेगी।

- कैसरबाग बस अड्डा से हरदोई रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसें शाहमीना से पक्कापुल की ओर रोक रहेगी।

- कैसरबाग/हजरतगंज की ओर से शाहमीना तिराहा से पक्का पुल की ओर रोक रहेगी।

- पक्का पुल खदरा साईड तिराहा से पक्कापुल चौक की ओर रोक रहेगी।

- नीबू पार्क (रूमी गेट पुलिस चौकी) चौराहा से बड़े इमामबाड़े/पक्का पुल की ओर रोक रहेगी।

- कोनेश्वर चौराहे से नीबू पार्क चौराहा (रूमी गेट) की ओर रोक रहेगी।

- रकाबगंज पुल से सामान्य यातायात नादान महल रोड (नक्खास) की ओर रोक रहेगी।

- राणा प्रताप चौराहे से आगे नया ओवर ब्रिज ढाल से ऐशबाग की ओर रोक रहेगी।

- नाका हिण्डोला चौराहा से बडे वाहन, चार पहिया वाहनों को ऐशबाग पुल की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

- दो पहिया वाहन मोतीनगर/राजेन्द्र नगर चौराहा से आगे एवं ऐशबाग पुल के नीचे ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेंगे।

- हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से ऐशबाग ईदगाह, ऐशबाग पुल की तरफ दो पहिया वाहनों के अतिरिक्त कोई भी चार पहिया/भारी वाहन नहीं जा सकेगा।

- स्टेशन रोड/कानपुर रोड से आने वाले भारी वाहनों को मवैया तिराहे से एवरेडी/मिलएरिया की ओर रोक रहेगी।

- आलमबाग चौराहे से भारी वाहन (लंगड़ा फाटक) बाबू जगजीवन राम अकादमी, एवरेडी, मिल एरिया की तरफ नहीं जाएंगे।

- शांतिनगर चौराहे से सामान्य यातायात कुडियाघाट की तरफ रोक रहेगी।

यहां से जाएं:

- ये वाहन चौराहा नं. 08, निराला नगर/आई0टी0 होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन बुद्धेश्वर/आईआईएम सीतापुर रोड होकर जा सकेंगे।

- ये बसें/भारी वाहन डालीगंज पुल चौराहा से दाहिने आईटी चौराहा, निराला नगर, पुरनिया होते हुए जा सकेंगी।

- ये बसें शाहमीना तिराहे से बॉयें मेडिकल कालेज, मेडिकल क्रांस (चरक), कोनेश्वर चौराहा होते हुए जा सकेंगी।

- ये वाहन मेडिकल कालेज, चौक से कोनेश्वर या डालीगंज पुल चौराहे से दाहिने आईटी चौराहा होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन नया पुल बन्धा रोड/डालीगंज बाजार होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन मेडिकल क्रास, चौक व नये पुल से होते हुए जा सकेंगे।

- ये वाहन चौक/बालागंज होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन मेडिकल कालेज/नाका होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन चारबाग, नत्था, मवैया होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन रकाबगंज पुल/नत्था, मवैया होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन मोतीनगर/राजेन्द्र नगर एवं ऐशबाग स्टेशन रोड, भूसामण्डी होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन चारबाग/आलमबाग होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन आलमबाग/बाराबिरवा होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन बालागंज चौराहा होते हुए जा सकेंगे।

संबंधित समाचार