सुलतानपुर में तीन ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग, पकड़े गये 253 बेटिकट यात्री

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सुलतानपुर। 'मेरा टिकट-मेरा स्वाभिमान' अभियान के तहत रेलवे विभाग की स्पेशल टीम ने बुधवार तीन ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 253 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। स्टेशन पर उन्हें रेलवे वाराणसी की स्पेशल टीम ने 1.03 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा इनके विरुद्ध कार्यवाही कर रही हैं।

सुलतानपुर के मुख्य टिकट निरीक्षक रईस अहमद ने बताया कि अभियान में सुलतानपुर, लखनऊ व वाराणसी के 24 टिकट चेकिंग स्टाफ शामिल थे। इसके अलावा 32 आरपीएफ और पांच जीआरपी कर्मी शामिल रहे। अभियान के तहत प्रयागराज- अयोध्या अप पैसेंजर, शटल अप एक्सप्रेस व बेगमपुरा एक्सप्रेस में चेकिंग की गई। जांच में कुल 253 यात्री बिना टिकट पाए गए। इनसे 1,03,755 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

इसके अलावा 83 बिना टिकट यात्रियों को विभिन्न स्थानों से पकड़कर बस से सुलतानपुर स्टेशन पर पहुंचाया गया। इन्हें भी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव जैन के समक्ष पेश किया गया। उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अभियान मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी, एसीएम केके यादव व रोहित वर्मा के निर्देशन में चलाया गया है।

संबंधित समाचार